क्या स्वास्थ्य बीमा लेना सही है या नहीं ? आइये जानते है इसके बारे में ?

स्वास्थ्य बीमा एक सूझबूझ के साथ की गयी एक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने वाली योजना है जो बीमित व्यक्ति और उसके परिवार को चिकित्सीय खर्चों से बचाती है। जैसे की अस्पताल में भर्ती से लेकर डिस्चार्ज होने तक के खर्चे, सर्जरी, जांचे,  दवाइयां, डॉक्टर और नर्सिंग शुल्क इत्यादि शामिल हो सकते है। स्वास्थ्य बीमा एक प्रकार का बीमा है जिसमें व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों को बीमा राशि के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिलती है ताकि अस्पताल के खर्चों का बोझ कम हो सके। Health insurance के कई प्रकार होते हैं आइये जानते है इसके बारे में :-

कोई व्यक्ति सिर्फ अपने लिए चाहे तो स्वस्थ्य बिमा ले सकता है इसे ब्यक्ति विशेष (इंडिविजुअल स्वास्थय बिमा) कहा जाता है। फॅमिली फ्लोटर स्वास्थय बिमा इसमें ब्यक्ति अपने और अपने पूरे परिवार का स्वास्थ्य बीमा करा के पूरा लाभ ले सकता है। और परिवार में अगर वरिष्ठ नागरिक है तो उनका भी स्वास्थ्य बीमा ले सकते है कई बिमा कंपनी वरिष्ठ नागरिको का भी स्वास्थ्य बीमा कवर देने लगी है।

स्वास्थ्य बीमा एक महत्वपूर्ण निर्णय है जो हर व्यक्ति को विचार करना चाहिए।

Understanding the Importance of Health Insurance

स्वास्थ्य बीमा एक महत्वपूर्ण निर्णय है जो स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करता है.

स्वास्थ्य बीमा एक आवश्यक वित्तीय उपकरण है जो किसी भी परिवार के लिए महत्वपूर्ण है।

इसी क्रम में अगर आप किसी कंपनी चलते है तो समूह स्वास्थ्य बीमा (ग्रुप हेल्थ इंस्युरेन्स) ले सकते है।  जो आपके कर्मचारियों और उनके परिवार को सुरक्षित करती है।

अब स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने अब एक बहुत बढ़िया सुविधा प्रदान की हुई है जिसे टॉप अप फैसिलिटी कहा जाता है इसमें आप अपने बिमा कवरेज को बढ़ा सकते है।

स्वास्थ्य बीमा की खासियत यह है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान होने वाले खर्च जैसे आपातकालीन चिकित्सा, गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्चों को कवर करता है। और इससे अस्पताल में कैशलेस सुविधा मिलती है।

स्वास्थ्य बीमा लेने वाले को आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है।

स्वास्थ्य बीमा लेने का मुख्य उद्देश्य बीमित व्यक्ति और उसके परिवार के ऊपर होने वाले भारी और फ़िज़ूल चिकित्सा खर्चों से बचाना है और इलाज के समय आर्थिक मदद प्रदान करना है। रोग निदान होने के बाद में  या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में बीमा कंपनी बीमाधारक को कैशलेस सेवा प्रदान करती है या धन वापसी भुगतान में आर्थिक मदद करती है।

 बीमा खरीदते समय यह जरूर देखना चाहिए कि पॉलिसी में वेटिंग पीरियड, कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च शामिल हैं।

इसी प्रकार स्वास्थ्य बीमा एक बढ़िया और सूझ बूझ के साथ किया हुआ एक निवेश है जो हमें भविष्य में होने वाले अस्पताल के खर्चो से बचा जा सके। और समझदारी से भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

Leave a Comment