1 लाख रुपये के बजट में आने वाली टॉप 5 मोटरसाइकिल

1 लाख रुपये में आने वाली टॉप 5 मोटरसाइकिल जो हर एक आम आदमी के बजट में आ जाएगी।

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस इसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग  ₹77,000 से लेकर ₹88,000 के बीच है यह भारत की सबसे भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली मोटर साइकिल है, हीरो कंपनी अनुसार यह लगभग 70 kmpl तक माइलेज देती है।

2. टीवीएस रेडर 125 यह भी टीवीएस कंपनी की बेस्ट मोटरसाइकिल में से एक है जिसकी कीमत लगभग ₹87,000 से ₹95,000 तक है।  यह 125cc सेगमेंट में बेहद स्टाइलिश आकर्षक लुक्स, बेहतरीन परफॉरमेंस और स्मार्ट फीचर के साथ आती है।

3. होंडा शाइन 125  हमेशा से पसंद की जाने वाली बाइक रही है। इसकी कीमत लगभग ₹93,000 से ₹98,000 के बीच में है। यह अपने स्मूथ इंजन और बेहतर माइलेज के चलते यह युवा वर्ग और रोजमर्रा के काम के लिए बेस्ट बाइक है।

4. बजाज पल्सर 125 यह भी भारतीय लोगो की पसंदीदा बाइक है। ये अपने परफॉरमेंस, लुक्स और पावर में हमेशा आगे है। इसकी कीमत लगभग ₹85,000 से ₹91,000 तक है।

5. हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक अपने बेस्ट डिजाइन और अपने आधुनिक फीचर के साथ मार्किट में धूम मचाई है। इसकी कीमत लगभग ₹91,000 के करीब है।

नोट-ये सारी जानकारी बस एक नॉलेज के लिए इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। रेट और विस्तृत जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर शिप पर संपर्क जरूर करे।

1 thought on “1 लाख रुपये के बजट में आने वाली टॉप 5 मोटरसाइकिल”

Leave a Comment