दिल्ली राज्य सरकार कब कब किसके हाथ

आजादी के बाद दिल्ली की सत्ता कब-कब किसके पास रह रही है। आइए जानते हैं 

1.दिल्ली के सबसे पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रम्ह प्रकाश यादव जो 1952 में चुन गए थे। ये गांधी जी आंदोलन में भी शामिल थे और दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। इनका कार्य काल 1952 से 1955 तक चला।

2. दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले गुरमुख निहाल सिंह थे। जो 12 फरवरी 1955 से लेकर 31 अक्टूबर 1956 तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। इन्होनें अपने शासनकाल में शराबबंदी  लागू किया था. इन्होने पहली बार चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

3. दिल्ली को दूसरे मुख्यमंत्री के बाद 37 साल बाद 1993 में मिला नये मुख्यमंत्री पद के लिए मदन लाल खुराना ने शपथ ली। इनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था बाद में ये भारत आये दिल्ली में रहकर  पीले बढ़े उसके बाद राजनीति में आ गए। बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़े और पहली बार बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल की और मदन लाल खुराना मुख्यमंत्री बनायें गए इनका कार्य काल 1993 से 1996 तक चला।

4. दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में जाट नेता साहिब सिंह वर्मा को जनता ने 1996 में चुना। किसानो के नेता गांवो में अच्छी पकड़ रखने के बावजूद महगाई पर निमंत्रण नहीं रख पाये। और प्याज की महंगाई के कारण मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। इनका शासन काल 1996 से 1998 तक चला।

5.दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री जो सिर्फ 52 दिन के लिए ही बनी, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

6.फिर शीला दीक्षित ने दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में इंद्रप्रस्थ की कुर्सी पर अपनी उम्मीद वारी दर्ज  की और तीन बार हैट्रिक लगाई। ये 1998 से 2013 तक कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के पद पर बनी रही।

7.फिर अन्ना आंदोलन से निकल कर दिल्ली को अरविंद केजरीवाल के रूप में एक नया मुख्यमंत्री मिला। इनका कार्यकाल 2013 से 2024 तक 10 साल चला। शराब घोटाले में नाम आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा देने का एलान कर दिया।

8. अरविंद केजरीवाल के इस्तिफ़ा देने के बाद आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया। आतिशी आम आदमी पार्टी की प्रमुख सदस्‍य भी है।

Leave a Comment