क्या कहता है इस साल का बजट

कैसी होगी आम आदमी की बचत। क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा आइए सब जानते हैं।मोदी सरकार 3.0 का पहला बजत आज वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश कर दिया है। तमाम जानकरी के अनुसार यह बजत आम नागरिक को राहत पहुचाने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं इस बजत में किसको क्या मिला।

                      

देश की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को  2,33,210.68 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।इस   बजट में अर्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ को 35,147 करोड़ रुपये, बीएसएफ को 28,231 करोड़, सीआईएसएफ को 16,084 करोड़, आईटीबीपी को 10,370 करोड़, एसएसबी को 10,237 करोड़ रुपये और असम राइफल्स को 8,274 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसके अलावा खुफिया ब्यूरो (आईबी) को 3,893 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। एनडीआरएफ को 1,922 करोड़ रुपए मिले। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू कश्मीर को 41,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

नया आयकर स्लैब और दर

बजट में क्या हुआ सस्ता? मोबाइल फ़ोन सस्ते होंगेस्वास्थ्य उपकरण सस्ते होंगेइलेक्ट्रॉनिक वाहन सस्ते होंगेस्मार्ट टीवी सस्ते होंगेचमड़े का सामान सस्ता होगा क्या बजट में स्टूडेंट्स का भी ध्यान दिया गया है।

           

ए आई एजुकेशन के लिए 500 करोड़ रुपए का सौगात दिया गया है, मेडिकल कॉलेज 10000 सीटे बढेंगी। आईआईटी में भी 6500 सीटे बढ़ाई जाएंगी। पटना आईआईटी में हॉस्टल सुविधा का विस्तार किया जाएगा। और बिहार में आईआईटी का भी विस्तार किया जाएगा।  पीएम स्वनिधि स्कीम से 60 लाख स्ट्रीट वेंडर को फायदा पहुंचा है। इस योजना के तहत 30 लाख रुपये तक का लोन स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा।

 

किसान क्रेडिट कार्ड से लोन की सीमा बढ़ा कर 3 लाख से 5 लाख रुपये ले ली गई।एमएसएमई के लिए लोन की सीमा 5 करोड़ से 10 करोड़ कर दी गई है।डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख तक का लोन मिलेगा।बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान बनेगा। पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बजट को खूब सराहा है। और इसको GYAN  का बजट बोला है।

G- ग़रीब का बजट,  Y- युवा का बजट,  A- अन्नदाता का बजट, N-नारी शक्ति का बजट